दुनिया भर में 90 लाख कोरोना मरीज, भारत में चार लाख के पार, जानें राज्‍यवार आंकड़े

दुनिया भर में 90 लाख कोरोना मरीज, भारत में चार लाख के पार, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

पूरी दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्‍या तेजी से एक करोड़ की ओर जबकि भारत में पांच लाख की ओर बढ़ रही है। दुनिया में कोरोना के मरीज 89 लाख को पार कर गए हैं जबकि भारत में इनकी संख्‍या 4 लाख 10 हजार के पार हो गई है। वैसे भारत में मरीजों के ठीक होने की रफ्तार 55 प्रतिशत के पार चली गई है और एक्टिव मरीजों की संख्‍या कुल मरीजों के 41 प्रतिशत तक आ गई है। इसके कारण देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या में तेज वृद्धि देखने को नहीं मिल रही है।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रविवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 169451 है। अभी तक 227755 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों का आंकड़ा 56 प्रतिशत तक (55.48) पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 41 प्रतिशत तक (41.3) आ गई है। पिछले 11 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले कम होती जा रही है और आज ये फासला बढ़कर 15 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 13254 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 3­.2 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 410461 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15413 नए मामले सामने आए हैं और 306 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 13925 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शनिवार की सुबह तक देश में 14,516 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 90 हजार 730 टेस्‍ट हुए हैं जो कि एक दिन पहले के आंकड़े से करीब 1 हजार अधिक हैं। शनिवार की सुबह तक देश में कुल 66 लाख 16 हजार 496 टेस्‍ट हुए थे और रविवार की सुबह तक ये आंकड़ा 68 लाख 07 हजार 226  पर पहुंच गया।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

रविवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 89 लाख 82 हजार 508 मरीज थे जिसमें से 47 लाख 76 हजार 467 मरीज ठीक हो चुके थे और 4 लाख 68 हजार 063 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 53 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 5.2 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3.2 प्रतिशत है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

रविवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 306 मौतें हुई हैं। महाराष्‍ट्र में 91, दिल्‍ली में 77, तमिलनाडु में 38, गुजरात में 20, उत्‍तर प्रदेश में 19, बंगाल में 11, कर्नाटक में 8, जम्‍मू-कश्‍मीर, मध्‍य प्रदेश, पंजाब 6-6, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना में 5-5, राजस्‍थान में 4, बिहार में 2 और छत्‍तीसगढ़, ओडिशा, उत्‍तराखंड में 1-1 मरीज की मौत कोरोना के कारण हो गई है।

राज्‍यों में नए मरीजों की क्‍या है स्थिति

देश में शनिवार से रविवार के बीच कोरोना के रिकार्ड 15413 नए मरीज सामने आए हैं।

इनमें से अकेले महाराष्‍ट्र में रिकार्ड 3874 नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद दिल्‍ली में सर्वाधिक 3630 नए मरीज आए हैं। तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है जहां 2396 नए मरीज सामने आए हैं। इन तीन राज्‍यों में कुल मिलाकर 9900 नए मरीज सामने आए हैं। देश के कुल नए मरीजा का 65 प्रतिशत हिस्‍सा इन्‍हीं तीन राज्‍यों में है। इन तीन राज्‍यों के अलावा चंद अन्‍य राज्‍यों में बड़ी संख्‍या में मरीज सामने आए हैं और इनमें से उत्‍तर प्रदेश में 809, तेलंगाना में 546, गुजरात में 539, आंध्र में 491, हरियाणा में 480 और बंगाल में 441 नए मरीज सामने आए हैं। इन छह राज्‍यों में कुल मिलाकर 3306 नए मरीज सामने आए हैं। यानी देश के कुल मरीजा का साढ़े 21 प्रतिशत इन छह राज्‍यों में हैं। दूसरे शब्‍दों में कहें तो पूरे देश के कुल नए मरीजों में से करीब 90 प्रतिशत इन 9 राज्‍यों से सामने आए हैं और लगातार इन्‍हीं राज्‍यों में सबसे अधिक मरीज सामने आए रहे हैं। जाहिर है कि केंद्र और राज्‍य सरकारों को इन 9 राज्‍यों पर सबसे अधिक ध्‍यान देने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें-

नाक में पहुंचकर कोरोना चार दिन में 1 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बना लेता है: नए शोध में दावा

कोरोना अपडेट: 1.90 लाख टेस्‍ट, साढे चौदह हजार मरीज और 375 मौतें, जानें कोरोना का राज्‍यवार हाल

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

4240

4111

101

8542

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

11

36

0

47

अरुणाचल प्रदेश

121

14

0

135

असम

1856

3039

9

4904

बिहार

1952

5529

52

7533

चंडीगढ़ 

82

316

6

404

छत्तीसगढ़

636

1394

11

2041

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

42

26

0

68

दिल्ली

23340

31294

2112

56746

गोवा

625

129

0

754

गुजरात 

6364

18694

1638

26680

हरियाणा

4946

5128

149

10223

हिमाचल प्रदेश 

235

413

8

656

जम्मू एंड कश्मीर 

2417

3336

81

5834

झारखंड

619

1335

11

1965

कर्नाटक

3174

5391

132

8697

केरल

1450

1568

21

3039

लद्दाख

718

117

1

836

मध्य प्रदेश 

2343

8880

501

11724

महाराष्ट्र 

58068

64153

5984

128205

मणिपुर

545

232

0

777

मेघालय

10

33

1

44

मिजोरम

131

9

0

140

नागालैंड

63

138

0

201

ओडिशा

1310

3534

12

4856

पुडुचेरी

161

118

7

286

पंजाब

1176

2678

98

3952

राजस्थान

2925

11274

337

14536

सिक्किम

45

25

0

70

तमिलनाडु

24825

31316

704

56845

तेलांगना

3363

3506

203

7072

त्रिपुरा

505

680

1

1168

उत्तराखंड

824

1450

27

2301

उत्तर प्रदेश 

6092

9995

507

16594

वेस्ट बंगाल

5126

7865

540

13531

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

9127

 

 

9127

भारत में कुल मामले

169451

227756

13254

410461

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।